एमसीबी : एकलव्य विद्यालय प्रवेश 2025-26 हेतु चयनित विद्यार्थियों को अंतिम कॉउंसलिंग का अवसर

0
249
एमसीबी : एकलव्य विद्यालय प्रवेश 2025-26 हेतु चयनित विद्यार्थियों को अंतिम कॉउंसलिंग का अवसर

एमसीबी, 03 जून 2025 : जिले में संचालित एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु वर्ष 2025-26 के लिए चयनित विद्यार्थियों की अंतिम मेरिट सूची के आधार पर कॉउंसलिंग 16 मई से 17 मई 2025 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोड़ीड़ीह, विकासखण्ड खड़गवां, जिला एमसीबी के ऑडिटोरियम कक्ष में आयोजित की गई थी।

इस कॉउंसलिंग में जो विद्यार्थी उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें एक और अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की कॉउंसलिंग 5 जून एवं 6 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें खड़गवां विकासखण्ड के विद्यार्थियों की कॉउंसलिंग एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीड़ीह में तथा भरतपुर विकासखण्ड के विद्यार्थियों की कॉउंसलिंग एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जमथान में संपन्न होगी।

जिन विद्यार्थियों की पूर्व में उपस्थिति नहीं हो सकी थी, यदि वे इस अवसर पर भी अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी रिक्त सीटों की पूर्ति प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की कॉउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी।

कॉउंसलिंग में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जनजाति हेतु), आधार कार्ड की छायाप्रति, सिकल सेल का शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणियों जैसे वामपंथी उग्रवाद/विद्रोह/कोविड से माता-पिता को खो चुके बच्चे, विधवाओं के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, भूमि दान करने वाले परिवारों के बच्चे, अनाथ बच्चे, पुलिस/अर्धसैनिक/सशस्त्र बलों के शहीद जवानों के बच्चे एवं दिव्यांग बच्चों हेतु सम्बन्धित प्रमाण-पत्र, विशेष शासकीय कर्मचारी के बच्चों का प्रमाण-पत्र एवं जिला चिकित्सालय बोर्ड से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (जो प्रवेश के 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा) लाना अनिवार्य है।

सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति साथ लाना होगा। संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here