spot_img
HomeBreakingअम्बिकापुर: GeM पोर्टल पर खरीदी प्रक्रिया हेतु 16 जून को होगा एक...

अम्बिकापुर: GeM पोर्टल पर खरीदी प्रक्रिया हेतु 16 जून को होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

अम्बिकापुर 13 जून 2025 : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम, 2002 (यथा संशोधित) के नियम-3 के उपनियम 3.1.1 के अधीन राज्य शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम ( GeM- Government e- Marketplace ) पोर्टल से किया जाना आवश्यक है। इसी परिप्रेक्ष्य में पोर्टल प्रक्रिया के संबंध में सरगुजा जिले में 16 जून 2025 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय दोपहर 02:00 बजे से निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में GeM पर विक्रेता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज की जानकारी, प्रोफाइल पूर्णता की जानकारी, विक्रेता मूल्यांकन व विक्रेता मूल्यांकन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी व बोली में भागीदारी इत्यादि के संबंध में आवश्यक जानकारी जेम पोर्टल के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जावेगी। उपरोक्तानुसार संबंधित क्रेता-विक्रेता प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img