नयाब तहसीलदार की पत्नी का मार्मिक ब्यान,कहा – मेरे पति से मिला दो…

0
262
नयाब तहसीलदार की पत्नी का मार्मिक ब्यान,कहा – मेरे पति से मिला दो…

बालोद ब्यूरो चीफ ढालेंद्र कुमार साहू

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार पति को पाने पत्नी ने वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा बताई है. रेणु गुप्ता का कहना है कि ससुराल वालों से परेशान होकर वह मायके में रह रही थी. बुधवार को ससुराल में रहने गई तो सास, ससुर ने घर में घुसने से रोक दिया. इसके बाद से वे घर के बाहर बैठी हैं. उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही. उन्होंने अपने पति से मिलाने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है.

दरअसल,प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवंबर 2022 में रेणु गुप्ता की शादी बालोद के तात्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से हुई थी. आमाटोली सुंदर नगर सीतापुर, सरगुजा में रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. महिला का आरोप है कि  शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए उसे को परेशान कर रहे. जिसके चलते रेणु मायके में रह रही थी. वे कई बार ससुराल में रहने आई पर ससुराल वालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया. बुधवार को वह फिर ससुराल में रहने आई पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया. इसके बाद रेणु घर के बाहर ही बुधवार सुबह से अभी तक बैठी है. बता दें कि पति राहुल गुप्ता अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं. वहीं लड़की का ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मतस्य अधिकारी हैं।

दहेज के लिए किया जा रहा परेशान

सूत्रों की माने तो तहसीलदार पति ने दहेज में क्रेटा कार भी ली है, जिसके पर्याप्त सबूत लड़की के पास है. लाखों रुपए नगदी के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री अपने डिमांड के अनुसार ली है. इससे भी संतुष्ट नहीं हुए तो लाखों रुपए और डिमांड की जा रही है. नहीं देने पर पत्नी को परेशान किया जा रहा है.

शादी के दौरान दहेज में दी गई क्रेटा कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here