सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिल कर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने ढांढस बंधाया

0
224
सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिल कर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने ढांढस बंधाया

रायपुर, 11 जुलाई 2025 : आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन-प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवार के साथ लगातार बनी हुई हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मृतक छात्र के घर झरमुंडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

साय ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक मृतक के परिजन को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस घटना से व्यथित हैं। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here