महासमुंद : जिले में अब तक 509.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

0
27
महासमुंद : जिले में अब तक 509.7 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद, 27 जुलाई 2025 : महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 509.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 708.6 मिलीमीटर,

सरायपाली में 540.8 मिलीमीटर, बसना में 527.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 447.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 445.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 388.7 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 27 जुलाई को 19.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 38.7 मिलीमीटर, सरायपाली में 19.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 19.2 मिलीमीटर, कोमाखान में 17.7 मिलीमीटर, बसना में 16.6 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 5.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here