बीजापुर : जिले के 16 संकुल संगठन में “दीदी के गोठ” का प्रसारण

0
96
बीजापुर : जिले के 16 संकुल संगठन में "दीदी के गोठ" का प्रसारण

बीजापुर 31 अगस्त 2025 : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तगत रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का प्रसारण बीजापुर जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।

कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चैबे के निर्देशन में जिले भर में एस एच जी की अधिक से अधिक महिलाओं को प्रसारण से जोड़ने हेतु तैयारियां किं गई।

जिला स्तर के प्रसारण में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा सहित समूह की महिलाएँ, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चारों जनपद पंचायतों में भी कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई। जिले में स्व सहायता समूह सी जुड़ी दीदियों ने अन्य जिले की दीदियों की सफलता की कहानी सुनी और कार्यक्रम की तारीफ की।

रेडियो प्रसारण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ बिहान योजना के दीदियों की कहानी उन्हीं की जुबानी सुनाई गई।

जिसमें नारायणपुर की दीदी का कहानी का प्रसारण किया गया। जिले के 16 संकुल संगठन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर उपसंचालक पंचायत हिमांशु साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सु कल्पना समेत समूह की दीदियाँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here