गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान निकली गई रैली…कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

0
221
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 सितंबर 2025 : “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के दौरान आज दत्तात्रेय गार्डन गौरेला में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति स्वयं सजग रहने, साफ-सफाई के लिए समय देने और हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर हर वर्ष 100 घंटे स्वच्छता कार्यों में योगदान देने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं गंदगी नहीं करेंगे, न ही दूसरों को करने देंगे और स्वच्छता की शुरुआत सबसे पहले स्वयं से, फिर परिवार, मोहल्ला, गांव और कार्यालय से करेंगे।

इस अवसर पर स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत, जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here