छत्तीसगढ़ में ED का छापा : रायपुर में संजय रहेजा और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर मारा Raid

0
213
छत्तीसगढ़ में ED का छापा : रायपुर में संजय रहेजा और बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर मारा Raid

रायपुर। : छत्तीसगढ़ में ED एक्शन मोड में आ गई है, राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने छापा मारा है। जहां जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, रियल एस्टेट और कारोबारी लेन-देन में हुई संभावित अनियमितताओं और फंडिंग की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है.

दरअसल, राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आज ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रहेजा ग्रुप और मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें :-सेवा पर्व: सोनाखान परिक्षेत्र में ‘जल-जंगल यात्रा‘ का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों संजय रहेजा के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से जांच कर रही है।

वहीं न्याधानी बिलासपुर में ED की टीम ने मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह-सुबह दो गाड़ियों में ED की टीम ने क्रांति नगर पहुंचकर छापा मारा है। ED की टीम दोनों ही जगहों में जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here