सीमा पर प्रशासन की सख्ती रंग लाई, अवैध धान जब्त कर वाहन किया गया जप्त..

0
152
सीमा पर प्रशासन की सख्ती रंग लाई, अवैध धान जब्त कर वाहन किया गया जप्त..

संवाददाता: सुमित जालान

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही : जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का सीजन 15 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है। खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान भेडवानाला ग्राम परासी के पास टीम ने एक वाहन को रोककर जांच की। वाहन में मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 40 बोरी धान बरामद किया गया। पूछताछ में वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने धान को वाहन सहित जप्त कर मरवाही थाना की सुपुर्दगी में कर दिया।

प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से पहले बाहरी धान जिले में लाने की कोशिशें बढ़ सकती हैं, जिससे वास्तविक किसानों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here