प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बचत और पर्यावरण संरक्षण : सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बना रूपेश अग्रवाल का घर

0
104
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बचत और पर्यावरण संरक्षण : सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बना रूपेश अग्रवाल का घर

रायपुर : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। सक्ती जिले के निवासी रूपेश अग्रवाल ने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सितंबर 2025 में स्थापित कराया है। इससे प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

अग्रवाल ने बताया कि सोलर पैनल पर कुल 1.90 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें से केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी शीघ्र ही प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने के बाद अब उनका मासिक बिजली बिल मात्र 500 से 600 रुपये रह गया है, जबकि पहले 3000 से 4000 रुपये तक देना पड़ता था।

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here