एमसीबी/12 नवंबर 2025 : जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस ( RAMP) योजना के अंतर्गत सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में GeM (Government e&Marketplace) पोर्टल के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) से सामग्री खरीदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला 13 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ स्थित जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा – प्रथम सत्र दोपहर 12:00 बजे से एवं द्वितीय सत्र दोपहर 3:00 बजे से।
कार्यशाला की विषयवस्तु:
कार्यशाला में GeM पोर्टल पर क्रेता ( Buyer) के रूप में ऑनबोर्डिंग, निविदा दस्तावेज तैयार करने, प्रकाशित करने एवं खोलने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विक्रेता ¼Seller) के रूप में MSME इकाइयों के पंजीयन, उत्पाद कैटलॉग तैयार करने तथा निविदाओं में भागीदारी की प्रशिक्षणात्मक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
उद्देश्य और अपेक्षित लाभ:
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों और कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए स्थानीय MSMEs को बढ़ावा देना है। इससे सरकारी क्रय व्यवस्था में स्थानीय उद्यमियों की भागीदारी बढ़ेगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी।
उपस्थिति अनिवार्य:
इस प्रशिक्षण में कार्यालय प्रमुखों, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, संबंधित कर्मियों एवं MSME इकाइयों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर GeM प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें, जिससे आगामी खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।







