सुकमा : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसंबर को

0
91
सुकमा : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसंबर को

सुकमा, 09 दिसंबर 2025 : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का आयोजन आगामी 13 दिसंबर 2025, शनिवार को जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। सुकमा विकासखंड में 3 परीक्षा केन्द्र एवं छिंदगढ़ विकासखंड में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से निर्धारित है।

जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन ने छात्र–छात्राओं तथा अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा तिथि से पूर्व अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। प्रवेश पत्र www.navodaya.gov.in पर लॉगिन कर डाउनलोड किया जा सकता है।

इंटरनेट सुविधा उपलब्ध न होने या प्रवेश पत्र डाउनलोड न कर पाने की स्थिति में परीक्षार्थी प्राचार्य, पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुम्हाररास सुकमा, अथवा विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय सुकमा एवं छिंदगढ़ से भी अपना प्रवेश पत्र ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर +91 9826200726, +91 7067426670 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here