सुकमा : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

0
112
सुकमा : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

सुकमा, 14 दिसंबर 2025 : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी जी.आर. मंडावी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल सुकमा, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सुकमा एवं डीएवी स्कूल सुकमा में पहुंचकर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन की स्थिति का अवलोकन किया। जिला शिक्षाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें :-वित्त मंत्री ने भाठनपाली-बिंजकोट में 6.26 करोड़ रुपए के सडक निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

नवोदय विद्यालय सुकमा में पंजीकृत 1536 विद्यार्थियों में से 1355 विद्यार्थी उपस्थित रहे, वहीं नवोदय विद्यालय कोंटा में पंजीकृत 648 विद्यार्थियों में से 560 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here