बीजेपी में अध्यक्ष बदलते है, आदर्श नहीं, हमने सत्ता को सुख नहीं सेवा का माध्यम बनाया : पीएम मोदी

0
811
बीजेपी में अध्यक्ष बदलते है, आदर्श नहीं, हमने सत्ता को सुख नहीं सेवा का माध्यम बनाया : पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बीजेपी (BJP) मुख्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नबीन को बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बहुत बधाई. दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बनने पर बधाई. लोकतांत्रिक तरीके से पूरी प्रक्रिया हुई. बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर देखा. जनसेवा और राष्ट्रसेवा के भाव से बीजेपी आगे बढ़ती है. बीजेपी का नेतृत्व परंपरा से चलता है.

मैं पार्टी का कार्यकर्ता और नितिन नबीन हमारे बॉस है. नितिन नबीन की सहजता और सरलता की चर्चा है. नितिन नबीन को जो जिम्मेदारी मिली,साबित किया. विकसित भारत का निर्माण तय है. बीजेपी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है. नितिन नबीन ने आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन होते देखे हैं. नितिन नबीन हम सबके अध्यक्ष हैं. बीजेपी में मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप है.

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित

बीजेपी में अध्यक्ष बदलते हैं,आदर्श नहीं. देश के कोने कोने के लोग बीजेपी के साथ है. बीजेपी पद से नहीं,प्रक्रिया से चलती है. बीजेपी पर जनता का विश्वास मजबूत होता जा रहा है. राजनीति शुरू करने वालों के लिए बीजेपी सर्वोत्तम है. महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी नंबर वन बनी है.

चुनावों में बीजेपी का स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व रहा है. हमने सत्ता को सुख नहीं सेवा का माध्यम बनाया है. हमने हर घर को LPG कनेक्शन से जोड़ा है. आज देश में 33 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन है. गरीबों का दर्द मैंने देखा है. बीजेपी में गरीबों का कल्याण प्राथमिकता है. कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट की अनदेखी की. देश में सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठियों की है.

इसे भी पढ़ें :-पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here