छत्तीसगढ़ : आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा समेत 3 IAS अफसरों का तबादला

0
170
छत्तीसगढ़ : आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा समेत 3 IAS अफसरों का तबादला

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा के आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 : अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here