मोहला : कटनी में महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को

0
27
मोहला : कटनी में महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को

मोहला : सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस पद हेतु भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह भर्ती रैली पुलिस ग्राउंड झिन्झारी, कटनी (म. प्र.) में संपन्न होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की वे महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफलता प्राप्त की है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में आयोजित की जाएगी।

भर्ती रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in (JIA Website) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भी भेजे गए हैं। सेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना में उल्लेखित सभी आवश्यक दस्तावेज, तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here