गौरेला पेंड्रा मरवाही : संविदा के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 7 फरवरी तक आमंत्रित

0
34

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 2 फरवरी 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत बाल संरक्षण ईकाई और बालक कल्याण समिति में संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र 7 फरवरी शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किया गया है।

आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पेण्ड्रा के पास, पिनकोड- 495119 के पते पर आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।

जिला बाल संरक्षण ईकाई में रिक्त पद परामर्शदाता और लेखा पाल के एक-एक पद पर अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित एकमुश्त मानदेय 18 हजार 536 रुपये और आउटरीच वर्कर के एक पद पर अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए निर्धारित एकमुश्त मानदेय 10 हजार 592 रुपये पर संविदा भर्ती की जानी है।

इसी तरह बालक कल्याण समिति में सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के एक पद पर अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित एकमुश्त मानदेय 11 हजार 916 रुपये पर संविदा भर्ती की जानी है। भर्ती संबंधि विस्तृत विवरण कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाईट gourela-pendra-marwahi.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here