कोरबा में बड़ा सड़क हादसा : बिलासपुर के कांग्रेसी नेता समेत 2 लोगों की मौत, दो घायल

0
55
कोरबा में बड़ा सड़क हादसा : बिलासपुर के कांग्रेसी नेता समेत 2 लोगों की मौत, दो घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बिलासपुर के युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और उनके साथी व्यवसायी ढालू अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह पूरी घटना गुरुवार देर रात उरगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उरगा क्षेत्र, भारतमाला निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में हुआ। जहां रात के अंधेरे में रास्ता भटकने के कारण तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन हाईवे की खाई में जा गिरी और कई बार पलट गई। कार में सवार भोला साहू और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें :-खोलार नाला और धौराभाठा जलाशय योजना के लिए 17.89 करोड़ रूपए स्वीकृत

हादसे से महज 40 मिनट पहले सभी दोस्त बिलासपुर में एक शादी समारोह में अन्य दोस्तों के साथ थे। यह किसी ने नहीं सोचा था कि, ये उनकी आखिरी मुलाकात है। दुर्घटना इतनी तीव्र थी कि, राहुल और विराट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here