महासमुंद : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 12 फरवरी को

0
33
महासमुंद : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 12 फरवरी को

महासमुंद 11 फरवरी 2026 : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 12 फरवरी 2026 को शाम 4.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित होगी।

बैठक में जिले के बैंकिंग आंकड़ों, वार्षिक साख योजना, शैक्षिक ऋण, एसएमई एवं मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना तथा डेयरी व मत्स्य पालन से जुड़े ऋण प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले के समस्त बैंकरों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here