जगदलपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 फरवरी से 1537 पदों पर होगी सीधी भर्ती

0
30
जगदलपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 फरवरी से 1537 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जगदलपुर, 12 फरवरी 2026 : बस्तर संभाग के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी सोमवार 16 और मंगलवार 17 फरवरी को एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निजी क्षेत्र के कुल 17 नियोजक हिस्सा ले रहे हैं, जो तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के 1537 विभिन्न पदों को भरने के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगे।

इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।इच्छुक युवा विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और ई-रोजगार ऐप, लोक सेवा केन्द्र या नजदीकी रोजगार कार्यालय के माध्यम से अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थियों को मेला स्थल पर अपना प्रवेश पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा।

आवेदकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने नया बस स्टैण्ड, जगदलपुर से रोजगार मेला स्थल (आड़ावाल) तक के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह पूरी सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है और किसी भी प्रकार के शंका की स्थिति में अभ्यर्थी विभागीय टोल-फ्री नम्बर 1800-233-2203 पर सुबह 10 से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here