मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

0
62
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने महादेव का अभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तगणों के साथ शिव बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड के सदस्यों सहित अनेक युवाओं डमरू दल के साथ पारम्परिक प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ें :-महासमुंद : आंगनबाड़ी स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिव बारात को रवाना किया और बारात का रथ भी खींचा। स्थानीय नागरिकगण उत्साह, उमंग से बारात में शामिल हुए।

महाशिवरात्रि के कार्यक्रम और शिव बारात में सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, रविंद्र यति, राहुल कोठारी सहित महाशिवरात्रि पर्व आयोजन समिति के पदाधिकारी , सदस्य और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here