रायपुर : रायपुर में रविवार रात धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ।
मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66), पद्मा की रूप में हुई है। जो बलौदाबाजार के रहने वाले थे। ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसी से राजधानी से बाहर निकले ही थे कि हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया।
इसे भी पढ़ें :-सूरजपुर : सागरपुर व रामपुर में ‘कानूनी जागरूकता कार्यक्रम’ का किया गया सफल आयोजन
इस हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किए गए।
जांच में मृतक की पहचान बलौदाबाजार के राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जबकि घायलों के नाम पद्मा और प्रवीण हैं। इसमें पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली है।
इसे भी पढ़ें :- वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार शर्मा (66) इलाज राजधानी के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे।
रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे ऑनलाइन कैब बुक की थी। कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया।
ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।








