गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्लेसमेंट कैम्प में 9 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

0
26
प्लेसमेंट कैम्प

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 फरवरी 2026 ; जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में सुपरवाइजर और मैंनेजर के पद पर 9 आवेदकों का प्रारंभिक रुप से चयन किया गया। इनमें सुपरवाइजर के 5 और मैंनेजर के 4 पद शामिल हैं।

शेष पदों पर द्वितीय साक्षात्कार के बाद चयन की प्रक्रिया निजी कंपनियों द्वारा 15 दिवस के भीतर की जाएगी। जिला रोजगार कार्यालय परिसर गौरेला में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक (कम्पनी) द्वारा आमंत्रित कुल 75 विभिन्न पदों के विरूद्ध 20 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here