अंबिकापुर 24 फरवरी 2026 : जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रावीण्यता के आधार पर 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को NEET@JEE परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग प्रदाय किया जाना है।
जिस हेतु कोचिंग संस्थानों के चयन हेतु इच्छुक कोचिंग संस्थानों से आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in/ पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।








