नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल विस्फोटक बनाने वाली बड़ी कंपनी में धमाके की खबर है. इस भंयकर धमाके से भीषण आग लग गई है. नागपुर जिले के कटोल तालुका में राउलगांव के पास गनपाउडर, डेटोनेटर और दूसरे विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है. इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. वहीं घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें :-प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
इस बड़े धमाके के बाद कारखाने में भयंकर आग लग गई है. जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला. तुरंत ही इस हादसे के बाद बचाव का काम शुरू हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धमाका SBL कंपनी में सुबह 6 और करीब 7 बजे के बीच हुआ.
धमाके के समय 32 वर्कर और 2 सुपरवाइजर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. आग इतनी भयंकर थी कि एक दम उसने मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस फैक्ट्री में डेटोनेटर बनाया जा रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डेटोनेटर से जोड़ा जा रहा था.
इसे भी पढ़ें :-काशीराम बने ऊर्जादाता, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से बिजली बिल शून्य
इस दौरान मौके पर बनी कंक्रीट की बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई है और इसकी तीव्रता साफ देखी जा सकती है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज कई किलोमीटर तक तक सुनी गई है. फिलहाल इस आग की सूचना दमकल बिभाग को दे दी गई है.
दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है. इस धमाके की आवाज से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं दूर कई किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री के अंदर से बड़ा सा धुएं का गुबार नजर आ रहा है.
स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारण और अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल हालातों पर काबू पाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं.








