छत्तीसगढ़-राज्यसभा के लिए BJP से लक्ष्‍मी वर्मा को उम्‍मीदवार घोष‍ित किया

0
40

रायपुर : राज्‍यसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा को उम्‍मीदवार घोष‍ित क‍िया है. छत्तीसगढ़ में राज्‍यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, ज‍िन पर 16 मार्च को मतदान होगा. व‍िधायकों की संख्या बल के आधार पर बीजेपी और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने की संभावना है. नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगी. माना जा रहा है क‍ि भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मी वर्मा मुख्‍यमंत्री व‍िष्‍णु देव साय की पसंद हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हाईकमान ने 6 राज्यों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है।

इसे भी पढ़ें :-बिलासपुर : होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तैनात रहेंगे अफसर

मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। जिसके बाद पार्टी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय रही लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है।

बता दें कि लंबे समय से चर्चा थी कि, राज्यसभा के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण के साथ ही मातृशक्ति को मौका दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here