सरायपाली में जल्द बनेगा नया उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र – प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर

0
51
सरायपाली में जल्द बनेगा नया उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र - प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर

महासमुंद, 08 मार्च 2026 : महासमुंद जिले के सरायपाली संभाग के अंतर्गत आरंगी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की गई। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने उपकेन्द्र में अधिक क्षमता के नए ट्रांसफार्मर को बटन दबाकर प्रारंभ किया। 33/11 केव्ही के आरंगी उपकेन्द्र की क्षमता अब 3.15 MVA से बढ़कर 5 MVA हो गई है। इससे पहले कंवर ने सरायपाली संभाग के अंतर्गत राजपालपुर में 132/ 33 KV के प्रस्तावित नए उच्चदाब उपकेंद्र के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ते से हो रहे विकास कार्यों के कारण विद्युत मांग भी बढ़ी है ऐसे में इस नए उच्च दाब उपकेन्द्र को दो साल के अंदर पूरा किया जाना है। कंवर ने काम में ते लाने तथा उपकेन्द्र को जल्द पूरा करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :-‘नारी शक्ति इस देश के विकास की धुरी, अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक विकास पहुंचाने के लिए हम कृत संकल्पित‘‘- राज्यपाल डेका

आरंगी में उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि के अवसर पर उपस्थित उपभोक्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिधियों को संबोधित करते हुए एमडी कंवर ने बताया कि अब पथरला और आरंगी वितरण केंद्रों के उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 5 फीडर के 17 गांवों के 2000 उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली की आपूर्ति अधिक स्थिर होगी। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच भोजराज प्रधान ने एमडी कंवर का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या होने के संबंध में सूचित किया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन में ही उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि की गई।

कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेशभर में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गर्मी के दिनों में विद्युत की संभावित मांग वृद्धि के अनुरूप सभी तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :-जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री साय

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बहुत बड़ा अनुदान इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को दे रही है जिसका अधिकतम लाभ आमजन अवश्य लें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता वाय के मनहर, कार्यपालन अभियंता महेश नायक, टी के पटेल समेत क्षेत्रीय उपभोक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here