महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह

0
126
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह

रायपुर, 09 मार्च 2026 : बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरदा निवासी भगवती साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार का संबल बनना चाहती हैं। आज उनके इस हुनर को पंख देने का काम छत्तीसगढ़ शासन की ‘महतारी वंदन योजना’ कर रही है।

योजना के तहत हर माह उनके खाते में आने वाले एक हजार रुपए उनके काम के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। इस राशि का उपयोग वे सिलाई के लिए आवश्यक कच्चे माल, जैसे धागा, सुई और काज-बटन खरीदने में करती हैं, जिससे उनके काम की निरंतरता बनी रहती है।

भगवती साहु ने बताया कि पति रज्जन साहू पेशे से किसान हैं और कड़ी मेहनत कर खेती-किसानी के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक बड़े परिवार की जरूरतों को देखते हुए तीन साल पहले हाथ में सिलाई की कमान संभाली।

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

भगवती भावुक होकर कहती हैं कि एक समय था जब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें सोचना पड़ता था, लेकिन अब सिलाई से होने वाली आय और शासन की इस आर्थिक मदद ने उनके जीवन में आत्मसम्मान का संचार किया है। सिलाई के काम से मिलने वाले पैसों से वे न केवल अपने घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही हैं।

उनके चेहरे की चमक और काम के प्रति उनका जज्बा यह साफ बयां करता है कि महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। कोरदा जैसे छोटे से गांव में रहकर भगवती आज अपने सिलाई कौशल और स्वावलंबन के दम पर कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here