एमसीबी : हार्ड चट्टान बनी बाधा, 220 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण में ब्लास्टिंग के लिए नई तिथि की मांग

0
41
एमसीबी : हार्ड चट्टान बनी बाधा, 220 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण में ब्लास्टिंग के लिए नई तिथि की मांग

एमसीबी/19 मार्च 2026 : जिले के मनेंद्रगढ़ में प्रस्तावित नवीन 220 बिस्तरीय चिकित्सालय के निर्माण कार्य में इन दिनों महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है, जहां फाउंडेशन का कार्य जारी है। इसी दौरान निर्माण स्थल पर हार्ड चट्टान की परत मिलने से कार्य की गति प्रभावित हुई है, जिससे निर्माण एजेंसी के सामने तकनीकी चुनौती खड़ी हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत चट्टान को हटाए बिना फाउंडेशन कार्य को सुरक्षित और मानक अनुरूप आगे बढ़ाना संभव नहीं है, जिसके लिए नियंत्रित ब्लास्टिंग आवश्यक मानी जा रही है।

बताया गया है कि पूर्व में ब्लास्टिंग कार्य के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त हो चुकी थी और तिथि भी निर्धारित कर दी गई थी, लेकिन होली पर्व के कारण आवश्यक श्रमिकों की अनुपलब्धता के चलते निर्धारित समय पर कार्य संपन्न नहीं हो सका। अब निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पुनः नई तिथि निर्धारित किए जाने की मांग उठाई गई है।

इस संबंध में प्रशासन से निवेदन किया गया है कि ब्लास्टिंग कार्य के लिए शीघ्र नई तिथि तय की जाए और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी पूर्व सूचना स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करने की अनुमति भी प्रदान की जाए। ताकि नागरिकों को समय रहते जानकारी मिल सके और निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के नियमानुसार पूर्ण किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here