कोण्डागांव : अग्निवीर थल सेना भर्ती ऑनलाइन लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण

0
23
कोण्डागांव : अग्निवीर थल सेना भर्ती ऑनलाइन लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 23 मार्च 2026 : जिले के युवाओं को सूचित किया जाता है कि अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भारतीय थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) का आयोजन संभावित रूप से 01 जून से 15 जून 2026 के मध्य किया जाएगा।

अग्निवीर थल सेना भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) से पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जा सके।

निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं अथवा किसी भी रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट, च्वाइस सेंटर अथवा https://erojgar.cg.gov.in/MainSite/JobSeeker/frmuserlogin.aspx में रोजगार पंजीयन एवं ऑनलाइन लिखित परीक्षा हेतु पंजीयन करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला रोजगार कार्यालय, कोण्डागांव से संपर्क नंबर 07786-299068 कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here