ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की दी धमकी….जमीनी सैन्य अभियान की तैयारी में जुटा US

0
37
ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की दी धमकी....जमीनी सैन्य अभियान की तैयारी में जुटा US

ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.

ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर हमला करने की कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर ईरान के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को टारगेट कर रहे हैं. ऐसे में अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी.

इसे भी पढ़ें :-काम की खबर : जानिए Credit Card समेत 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 नियम

ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि करीब 3,500 मरीन का एक दल मध्य पूर्व पहुंच चुका है. सेंटकॉम ने बताया है कि यूएसएस ट्रिपोली 27 मार्च को यूएस सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पहुंच गया है. यूएसएस ट्रिपोली म्फीबियस रेडी ग्रुप और 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट का मुख्य जहाज है. इस पूरे दल में करीब 3,500 सैनिक शामिल हैं. इनके पास लड़ाकू विमान, हमले करने वाले हेलीकॉप्टर और समुद्र व जमीन दोनों जगह ऑपरेशन करने की क्षमता है.

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब ईरान में लंबे ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. इसके लिए हज़ारों अमेरिकी सैनिक और मरीन पश्चिम एशिया में पहुंच रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि संभावित जमीनी ऑपरेशन पूरी तरह से हमला (full-scale invasion) नहीं होगा. ये सैनिक कुछ खास मिशनों को अंजाम देंगे.

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह

इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली सेना कुछ ही दिनों में ईरान की ज्यादातर सैन्य उत्पादन क्षमताओं को तबाह कर देगी. एफी डेफ्रिन ने कहा है कि हम एक योजना के मुताबिक काम करते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी पहले से की गई है और इसे हालात के हिसाब से लगातार बदला जा रहा है. डेफ्रिन ने कहा कि इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here