आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलटी….6 महीने की बच्ची समेत 8 लोग घायल

0
37
आर्टिका कार अनियंत्रित होकर पलटी....6 महीने की बच्ची समेत 8 लोग घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4-5 बार पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 महीने की बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पारिवारिक कार्यक्रम से किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की मासूम बच्ची कार से बाहर जा गिरी और एक पेड़ में अटक गई, जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें :-महासमुंद : ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत खेती से अमृत बंजारे की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़

तेज आवाज सुनकर पास में ही स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें :-सुनील गावस्कर ने BCCI से की ये मांग : नीलामी के बाद IPL से हटने वाले खिलाड़ियों को मिले कड़ी सजा

शुरुआत तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here