कोंडागांव, 06 अप्रैल 2026 : सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जो 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2025 तक थी अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है।
यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in
पर भी उपलब्ध है।
इस प्रक्रिया के अन्तर्गत अग्निवीर केटेगिरी (अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक /स्टोरकीपर, ट्रैडमैन (दसवी), ट्रैडमैन (आठवी), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर (नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और समस्या के लिये कार्यालयीन समय में सेना भर्ती सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।








