अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026 : कलेक्टर अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक आगामी 13 अप्रैल 2026 को अपराह्न 12ः00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।








