चुनाव रिजल्ट के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए सीएम…

0
26
चुनाव रिजल्ट के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए सीएम...

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता वी डी सतीशन (61) केरलम के सीएम होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद इसका ऐलान किया। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन का नाम चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई।

इसे भी पढ़ें :-राज्यपाल डेका से केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पासवान ने किया सौजन्य भेंट

केरलम सीएम पद के लिए राज्य की अलप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी की पहली पसंद कहे जा रहे थे। राहुल ने 11 मई को दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी।

कोट्टायम से विधायक राधाकृष्णन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और इस पूरी प्रक्रिया में राहुल सीधे तौर पर शामिल थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई थी। जब कई नाम सामने हों तो नेता चुनने को लेकर भ्रम की स्थिति बनना स्वाभाविक है।

इसे भी पढ़ें :-खनिजों की अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई : 5 हाईवा और 7 ट्रैक्टर जब्त

केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था।

हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here