धमतरी : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण

0
24
धमतरी : लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण

धमतरी, 25 मई 2026 : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक आयु के इच्छुक अभ्यर्थियों से आगामी 10 जून तक आवेदन मंगाए गए हैं।

सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के प्रशिक्षण के लिए ऐसे पुरूष अभ्यर्थी जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और ऊंचाई 5 फीट 6 इंच है, आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह दसवीं पास अभ्यर्थी टेक्सी ड्रायवर, रिटेल सेल्समेन और बारहवीं पास अभ्यर्थी एफ.टी.सी.पी (कम्प्यूटर हार्डवेयर) प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकाड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साईज फोटो आदि सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपस्थित होकर जमा करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here