बालोद जिले के पलारी में जीती कांग्रेस : नगर पंचायत अध्यक्ष समेत ज्यादातर पार्षद पदों पर कब्जा

0
22
बालोद जिले के पलारी में जीती कांग्रेस : नगर पंचायत अध्यक्ष समेत ज्यादातर पार्षद पदों पर कब्जा

बालोद/पीपरछेड़ी। नगर पंचायत पलारी के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 506 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

परिषद में भी कांग्रेस को मिला बहुमत का समर्थन

अध्यक्ष पद की जीत के साथ ही पार्षद चुनाव में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। 15 वार्डों वाली नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित 9 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि भाजपा के खाते में 5 सीटें गईं। एक वार्ड में दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने से मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। इस परिणाम ने पलारी में कांग्रेस की मजबूत पकड़ को साबित किया है।

बम्हनीडीह में खिला कमल

नगर पंचायत बम्हनीडीह में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी रमेश डडसेना ने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल सहारे को 789 मतों के बड़े अंतर से हराया।

सहसपुर लोहारा में भाजपा की बड़ी बढ़त

नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 754 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here