लखनऊ : कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

0
42
लखनऊ : कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार(22 जून 2026) को बड़ा आग हादसा हो गया. अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में बने एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 15 छात्रों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM बृजेश पाठक ने इन मौतों की पुष्टि की है.

वहीं, जान बचाने के लिए कई छात्र बिल्डिंग की छत और बालकनी से कूद गए थे. उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक, कोचिंग के अंदर अभी भी 4-5 छात्र फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें :-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर

आग हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. PM मोदी ने हादसे में मरने वालों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया. घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. वहीं, CM योगी ने कहा कि इस अग्निकांड के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 2:15 मिनट पर हुआ. इस कमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है. दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है. यहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है. आग इसी कोचिंग में लगी. आग तेजी से फैली और इसने कोचिंग सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया. मरने वालों की उम्र 20 से 24 साल बताई जा रही है. घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इनमें से 5 की हालत नाजुक है. फिलहाल आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें :-सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए रायगढ़ से 17 श्रद्धालु रवाना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं

ANI के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ, उस समय कोचिंग सेंटर में कई छात्र मौजूद थे. आग से धुआं फैल गया. इससे दरवाजे जाम हो गए. ऐसे में अंदर मौजूद छात्रों का निकलना मुश्किल हो गया. कुछ छात्रों ने पहली मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई. इतनी ऊंचाई से कूदने से कई बच्चे घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस के मुताबिक, अंदर 10-12 लोग फंसे हुए हैं. फायर ब्रिगेड की 9-10 गाड़ियां लगी हुई हैं. SDRF और NDRF की टीमें भी पहुंच गई है. एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगी हुई है. सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं. चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) के यहां से अग्निकांड में 4 घायलों को रेफर करने का इनपुट मिला है. ट्रॉमा सेंटर में अलर्ट हो गया है. कई बेड रिजर्व कर लिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें :-धमतरी में आकाशीय बिजली से 40 भेड़-बकरियों की मौत…सूचना मिलते ही हरकत में आया पशुधन विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ कोचिंग हादसे पर दुख जताया है. PMO की तरफ से ट्वीट किया गया, ” उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए अग्निकांड की जानकारी मिली. कोचिंग सेंटर में लगी आग से जानमाल का नुकसान हुआ. इस खबर से मैं दुखी हूं. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.” वहीं, CM योगी ने भी अलग से मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.

इस आग हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने आला अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता और राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी कहा है. पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं. वहीं, CM योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौटे हैं. उन्होंने KMGU पहुंचकर घायलों से मुलाकात की हैं.

इसे भी पढ़ें :-निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर.

इस बीच यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- “रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ ही मिनटों में पूरा होने की उम्मीद है. हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है. ज्यादातर बच्चों को निकाल लिया गया है. बच्चों के साथियों के अनुसार 3-4 बच्चे खुद को वॉशरूम में बंद कर लिए थे. फायर ब्रिगेड की टीम ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई है. एक-एक कमरे और वॉशरूम की जांच की जा रही है.”

डिप्टी CM ने आगे कहा, “भारी धुएं के कारण एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं. पास के मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर फायर टीम अंदर पहुंची. कुछ बच्चों ने बाहर कूदकर जान बचाई, जिन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल भेजा गया है.”

डिप्टी CM ने बताया कि बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर, एनीमेशन सेंटर और पेट शॉप थी. रेस्क्यू पूरा होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

लखनऊ आग हादसे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जाहिर किया है. राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

अखिलेश बोले- घटना की ईमानदारी से हो जांच
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा, “लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि. जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे.”

मायावती बोलीं- बेहद दुखद घटना
वहीं, पूर्व CM और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुई अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की घटना बेहद दुखद है. मायावती ने कहा कि इस तरह की जानलेवा घटनाएं दिल दहला देने वाली होती हैं और कई परिवारों की उम्मीदों को बिखेर देती हैं. केवल आरोप-प्रत्यारोप से समस्या का समाधान नहीं होगा. हमें गंभीरता से काम करने की जरूरत है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here