अम्बिकापुर : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

0
3
अम्बिकापुर : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2026 : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आदेशानुसार पूर्व में स्वीकृत, प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 सहायिका के पद रिक्त है।

पद पूर्ति हेतु मानसेवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की नियुक्ति किये जाने हेतु पात्रताधारी महिला उम्मीदवारों से 13 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जिसमें सेक्टर खड़गांव अंतर्गत ग्राम पंचायत महारानीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र महारानीपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद, सेक्टर पैगा अंतर्गत ग्राम पंचायत लुरैना के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद एवं सेक्टर पैगा अंतर्गत ग्राम पंचायत लुरैना के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना जूनाडीह में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद पर भर्ती की जानी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण एवं आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here