सूरजपुर/14 जुलाई 2026 : कार्यालय प्राचार्य, डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा केजी-01 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) के तहत 23 सीटों, शासकीय कोटे से 07 सीटे तथा कक्षा 4थीं में आरटीई के तहत 01 सीट के लिए निर्धारित प्रारूप में 10 जुलाई 2026 सायं 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए प्रकाशित कर दी गई है। यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो 16 जुलाई 2026 सायं 5:00 बजे तक कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर में निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।








