गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 15 जुलाई को

0
2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 15 जुलाई को

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 जुलाई 2026 : राज्य खेल कैलेंडर के अनुसार जिले में 15 जुलाई बुधवार को 26वीं संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित होंगी।

प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग सहित विभिन्न जिलों के लगभग 1056 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के ने विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।

प्रतियोगिता स्थलों पर पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा सुविधा, आदिवासी विकास विभाग को जिम्नास्टिक हॉल उपलब्ध कराने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, नगर पालिका परिषद गौरेला एवं पेंड्रा को साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रतियोगिताएं प्रातः 9 बजे से विभिन्न स्थलों पर आयोजित होंगी। गुरुकुल जिम्नास्टिक हॉल, पेंड्रारोड में जिम्नास्टिक, जनपद सभागृह पेंड्रा में ताइक्वांडो तथा गुरुकुल स्केटिंग मैदान, पेंड्रा में स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here