महासमुंद 17 जुलाई 2026 : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नावाडीह के मृतक तोरण ठाकुर की पत्नी पुन्नी बाई ठाकुर, पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रजपालपुर के मृतक दरसराम बरिहा के पुत्र तुलसी दास बरिहा एवं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम तोषगांव के मृतक सत्यवान यादव की पत्नी सौदामिनी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।








