विशिष्ट सेवा पदक से अतिरिक्त प्रधान सेनानी (होमगार्ड) राजेश पाण्डेय होंगे सम्मानित

0
5

रायपुर 14 अगस्त 2026 : पूरे भारत में होम गार्ड और सिविल डिफेंस विभाग से विशिष्ट सेवा पदक के लिए सिर्फ़ तीन ही अधिकारी चयनित हुए हैं, जिसमें छत्तीसगढ से राजेश पाण्डेय, अतिरिक्त प्रधान सेनानी, नगर सेना मुख्यालय रायुपर शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा पदक (टैड) भारत का एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है। इस विशिष्ट सेवा पदक की पात्रता के लिए कम से कम 25 वर्षों का उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड एवं सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए कम से कम 6 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य होता है। राजेश पाण्डेय वर्ष 2017 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here