नेपाल : नेपाल और तिब्बत बॉर्डर के बीच जहां बुधवार को ग्लेशियर फटने के बाद नेपाल में भारी तबाही हुई थी. वहां 48 घंटे के बीच दूसरा जल-विस्फोट हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पानी से लबालब भरा एक और बांध फट गया है, जिससे एक बार फिर भूटेकोशी नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका है. नेपाल पुलिस की ओर से बाढ़ से तबाही का अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें :-उत्तर बस्तर कांकेर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने
नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव काम में लगे सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों को प्रशासन ने समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
नेपाल पुलिस ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘सूचना मिली है कि तिब्बत की ओर पानी का बांध फट गया है. इसलिए सभी सुरक्षा बलों, रेस्क्यूकर्मी, जो राहत और बचाव कामों में जुटे हैं और आम लोगों से तुरंत ही सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की जाती है.’
इसे भी पढ़ें :-कोरिया के 84 बालिका विद्यालयों में बनेंगे आधुनिक शौचालय, छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण
चीन की ओर भी बाढ़ का खतरा
बाढ़ आने का यह खतरा नेपाल के अलावा चीन की ओर भी जारी किया गया है. चीन के अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने का अलर्ट जारी किया है. वहां नदी के सामान्य जलस्तर से 5 गुणा ज्यादा जलस्तर पहुंचने का अनुमान जताया है. चीन ने अपने यहां जोखिमभरे इलाकों में लोगों से नदी तट से 1 किलोमीटर दूर तक जाने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें :-रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया शांति, पवित्रता और सद्भाव का संदेश
इस अलर्ट के बाद नेपाल के रसुवा और नोवाकोट में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए गए हैं. यहां राहत और बचाव के काम में जुटे हेलीकॉप्टरों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. खबरें आ रही हैं कि भूटेकोशी नदी का बहाव एक बार फिर तेज होने लगा है और जलस्तर भी लगातार बढ़ता दिख रहा है.








