गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

0
2
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 3 सितंबर 2026 : जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने रेत एवं मिट्टी (ईंट निर्माण हेतु) के अवैध परिवहन करते पाए गए 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग की टीम द्वारा सिलपहरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर वाहनों तथा ज्योतिपुर तिराहा में मिट्टी (ईंट) का अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर वाहन को पकड़ा गया। सभी 4 वाहनों को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

इनमें 3 ट्रैक्टर वाहनों को अमरपुर थाना परिसर तथा 1 ट्रैक्टर वाहन को नगर सैनिक परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जब्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) एवं 23(क) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू एवं साहिब गनी सैनिक शामिल रहे। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here