धमतरी : सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

0
3
धमतरी : सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

धमतरी, 12 सितंबर 2026 : आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह की अवधि में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की आज राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा एवं समर्पण की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री वर्मा ने जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें :-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए की गई तैयारियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स समिति का गठन कर लिया गया है तथा नोडल अधिकारियों सहित जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में लगभग 10 लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसका मुख्य कार्यक्रम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं महानदी घाट में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़ें :-एमसीबी : बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाडि़यों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

इसके साथ ही कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल, विंध्यवासिनी माता मंदिर धमतरी सहित जिले के प्रमुख मंदिरों, सभी पीएम जनमन आवासों, अटल आवासों तथा घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री वर्मा ने जिलेवासियों से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और इसमें बढ़-चढ़कर सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित कर इस सेवा एवं समर्पण के संकल्प में सहभागी बने।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिला समूहों एवं विभिन्न वर्गों से भी अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

वर्मा ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने, सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की और अभियान से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। जिले में आगामी कार्यक्रमों के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here