अम्बिकापुर : ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

1
4
अम्बिकापुर : ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2026 : जिला पंचायत सरगुजा द्वारा जिले में ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त 10 पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए सरगुजा जिले के स्थायी मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं।

जिला पंचायत द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 को सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक अर्हता, नियम एवं शर्तों के साथ आवेदन पत्र का प्रारूप सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://surguja.gov.in/
पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here