मुंगेली : छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक

0
2
मुंगेली : छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक

मुंगेली, 30 सितंबर 2026 : राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने और उन्हें राज्य स्तर पर पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान योजना’ संचालित की जा रही है।

योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत सामान्य एवं विशिष्ट सेवा कार्य के लिए एक उत्कृष्ट युवा एवं एक स्वैच्छिक संगठन को ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार सामाजिक सेवा, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास क्षेत्र के युवा रत्न सम्मान के लिए केवल महिलाओं एवं बालिकाओं को पात्र माना गया है।

युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार युवा की आयु संबंधित वित्तीय वर्ष के 01 अप्रैल को 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च को 29 वर्ष से कम होनी चाहिए।

युवा रत्न सम्मान के लिए इच्छुक युवा एवं पात्र स्वैच्छिक संगठन 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, कक्ष क्रमांक 241 में सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here