दंतेवाड़ा, 27 अक्टूबर 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन दिसंबर-2026 के लिए अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, निर्वाचक नामावली प्रेक्षक (रोल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी किया गया है।
निर्वाचक नामावली प्रेक्षक के रूप में नियुक्ति के पश्चात श्री डाहिरे 26 अक्टूबर 2026 को दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के कक्ष क्रमांक-04 में की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन दिसंबर-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या के संबंध में आम नागरिक उनसे कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
निर्वाचक नामावली से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु नागरिक मोबाइल नंबर 9827152283 पर प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रेक्षक के पदनाम से लिखित शिकायत भी प्रस्तुत की जा सकती है।








