बलौदाबाजार : सोसायटी मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 28 नवम्बर तक

0
2
बलौदाबाजार : सोसायटी मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 28 नवम्बर तक

बलौदाबाजार ,21 नवम्बर 2026 : सोसाइटी के बोर्ड के सदस्यों का निर्वाचन आगामी वार्षिक साधारण सम्मेलन, विशेष साधारण सम्मेलन हेतु सोसाइटी की मतदाता सूची का प्रकाशन सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें, बलौदाबाजार, के कार्यालय, विकास खण्ड बलौदाबाजार के कार्यालय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा बलौदाबाजार के सूचना पटल पर किया गया है।

इस सूची पर किसी भी सदस्य को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो 28 नवम्बर 2026 तक सोसाइटी संस्था प्रबंधक अथवा उप पंजीयक, सहकारी संस्थायें बलौदाबाजार में सप्रमाण लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में दिनांक 30 नवम्बर 2026 को समय 12.00 बजे प्रातः से किया जाएगा।दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की तिथि को सदस्य उपस्थित हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here